श्रुति शर्मा (AIR 1; CSE 2021) के अंकों से यह स्पष्ट है कि मुख्य परीक्षा (लिखित) में एक शानदार प्रदर्शन आपके अंतिम परिणाम में आपकी मदद करता है और उनके व द्वितीय रैंक पर चयनित अंकिता अग्रवाल के अंकों में अंतर बहुत बड़ा है.
ऐसा नहीं है कि साक्षात्कार में उच्च अंक प्राप्त करना कठिन है; उम्मीदवारों को अच्छे अंक मिल रहे हैं; लेकिन स्कोर में बहुत भिन्नता है और साक्षात्कार में आपके प्रदर्शन के बारे में अनिश्चितता आपकी किस्मत बना या बिगाड़ सकती है.
सिविल सेवा परीक्षा के प्रत्येक चरण का अपना महत्व है और आपका प्रदर्शन आपको अपने लिए निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने में मदद करता है.
संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 के सफल उम्मीदवारों के अंक जारी किए हैं जो उनके प्रदर्शन के बारे में उचित विचार देते हैं.
श्रुति शर्मा (AIR 1, CSE 2021) ने कुल 2025 अंकों में से 1105 अंक हासिल किए हैं. अंकिता अग्रवाल (AIR 2, CSE 2021) ने 1050 अंक और गामिनी सिंगला (AIR 3, CSE 2021) ने 1045 अंक प्राप्त किए.
पिछले 5 वर्षों में पहली रैंक के कुल अंक |
Shruti Sharma (AIR 1, CSE 2021) |
1105 marks |
Shubham Kumar (AIR 1, CSE 2020) |
1054 marks |
Pradeep Singh (AIR 1, CSE 2019) |
1072 marks |
Kanishak Kataria (AIR 1, CSE 2018) |
1121 marks |
Durishetty Anudeep (AIR 1, CSE 2017) |
1126 marks |
मुख्य (लिखित) परीक्षा अंकों की भूमिका
किसी भी उम्मीदवार के लिए, मुख्य (लिखित) परीक्षा में एक अच्छा प्रयास और उच्च अंक सफलता सुनिश्चित करते हैं और साथ ही शीर्ष स्थान हासिल करने में मदद करते हैं. मुख्य परीक्षा (लिखित) के स्तर पर ही अंकों में एक बढ़त बना लेने से उम्मीदवारों के भाग्य में बहुत फर्क पड़ता है जो आपके अतिंम परिणाम में स्पष्ट दिखाई देता है.
मुख्य परीक्षा (लिखित) में 932 अंकों के साथ श्रुति शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 में अधिकतम अंक हासिल किए हैं. इस योग ने साक्षात्कार में औसत अंक (173 अंक) के बावजूद श्रुति को सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने में मदद की.
जहाँ श्रुति को मुख्य परीक्षा (लिखित) में प्राप्तांकों से मदद मिली, इसके विपरीत, प्रीतम कुमार (AIR 9; CSE 2021) के मामले में साक्षात्कार के अंकों का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता है. व्यक्तित्व परीक्षण में 201 अंकों के साथ, उन्होंने अपना नाम शीर्ष 10 में पाया.
इसी तरह, अंशु प्रिया (AIR 16; CSE 2021) ने वास्तव में उच्च अंक (204 अंक) प्राप्त किए, जिसने कुल 818 अंकों की लिखित मुख्य परीक्षा के साथ शीर्ष 25 में उसका स्थान सुनिश्चित किया.
दिलीप के कैनिककारा (AIR 21; CSE 2021) ने मुख्य परीक्षा (लिखित) में 817 अंक प्राप्त किए; लेकिन व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) में 201 अंकों के अच्छे स्कोर के साथ वह शीर्ष 25 में रैंक हासिल कर सके.
निम्न तालिका आपको शीर्ष 25 रैंकर के प्रदर्शन के बारे में थोड़ा संकेत देती है।
मुख्य परीक्षा (लिखित), साक्षात्कार और कुल में सफल उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के बारे में पूरी जानकारी
शीर्ष 25 की सूची
S.NO. |
ROLL NO |
NAME |
Written Total |
Personality Test Marks |
Total Marks |
1. |
0803237 |
श्रुति शर्मा |
932 |
173 |
1105 |
2. |
0611497 |
अंकिता अग्रवाल |
871 |
179 |
1050 |
3. |
3524519 |
गामिनी सिंगला |
858 |
187 |
1045 |
4. |
5401266 |
ऐश्वर्या वर्मा |
860 |
179 |
1039 |
5. |
0804881 |
उत्कर्ष द्विवेदी |
871 |
165 |
1036 |
6. |
0834409 |
यक्ष चौधरी |
879 |
154 |
1033 |
7. |
0886777 |
सम्यक एस जैन |
838 |
193 |
1031 |
8 |
0801479 |
इशिता राठी |
862 |
168 |
1030 |
9 |
1118762 |
प्रीतम कुमार |
829 |
201 |
1030 |
10 |
6301529 |
हरकीरत सिंह रंधावा |
831 |
195 |
1026 |
11 |
0839316 |
शुभंकर प्रत्यूष पाठक |
832 |
193 |
1025 |
12 |
0859275 |
यशार्थ शेखर |
863 |
162 |
1025 |
13 |
0511100 |
प्रियम्वदा अशोक महाद्दालकर |
826 |
198 |
1024 |
14 |
0840534 |
अभिनव जे जैन |
860 |
164 |
1024 |
15 |
7600782 |
सी यशवंत कुमार रेड्डी |
836 |
187 |
1023 |
16 |
0849748 |
अंशु प्रिया |
818 |
204 |
1022 |
17 |
6400929 |
महक जैन |
857 |
165 |
1022 |
18 |
6624586 |
रवि कुमार सिहाग |
851 |
171 |
1022 |
19 |
8500663 |
दीक्षा जोशी |
827 |
193 |
1020 |
20 |
0854091 |
अर्पित चौहान |
858 |
160 |
1018 |
21 |
1903769 |
दिलीप के कैनिक्कारा |
817 |
201 |
1018 |
22 |
0808356 |
सुनील कुमार धनवंता |
823 |
193 |
1016 |
23 |
0304401 |
आशीष |
834 |
182 |
1016 |
24 |
5110593 |
पुसापती साहित्य |
830 |
184 |
1014 |
25 |
0863045 |
श्रुति राजलक्ष्मी |
835 |
179 |
1014 |
मुख्य परीक्षा प्राप्तांकों के साथ, श्रुति ने हासिल की एक विजयी बढ़त
सर्वोच्च स्थान के साथ श्रुति का एक उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है, जिनका दूसरी रैंक पर रही अंकिता अग्रवाल से 55 अंक का बड़ा अंतर रहा है.
प्रथम और 25वीं रैंक के बीच अंकों का अंतर बहुत बड़ा है - 91 अंक. यदि पिछले वर्ष से तुलना करें तो सिविल सेवा परीक्षा 2020 में पहली और 25 वीं रैंक के बीच के अंकों का अंतर केवल 45 अंकों का था.
इससे भी पहले सिविल सेवा परीक्षा 2019 का मुकाबला कितना कड़ा रहा इससे पता चलता है कि पहली और 25वीं रैंक के बीच केवल 47 अंकों का अंतर था.
यदि आप इसकी तुलना सिविल सेवा परीक्षा 2018 के परिणाम से करते हैं, तो रैंक 1 कनिष्क कटारिया और 25वीं रैंक के उम्मीदवार के बीच 66 अंकों का अंतर था.
सिविल सेवा परीक्षा 2017 में शीर्ष पर अंकों का अंतर 49 अंकों का था. दुरीशेट्टी अनुदीप (रैंक 1) ने 1126 अंक प्राप्त किए और 25 वीं रैंक के उम्मीदवार साद मिया खान को 1077 अंक मिले.
साक्षात्कार के अंकों का महत्व
साक्षात्कार में उच्च अंक प्राप्त करना कठिन है; पर नामुमकिन नहीं. इस वर्ष भी कई उम्मीदवारों को अच्छे अंक मिले हैं; लेकिन आप पूरी लिस्ट देखेंगे तो पायेंगे कि प्राप्तांकों में बहुत भिन्नता है.
इस वर्ष व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) में उच्चतम अंक 206 अंक रहा है जबकि सबसे कम अंक 110 अंक है.
जैसा कि अंक तालिका दर्शाती है, आशुतोष कुमार (AIR 77; CSE 2021) और किरण पी बी (AIR 100; CSE 2021) ने व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) में 206 अंक प्राप्त किए, एस शिवानंदम (AIR 87; CSE 2021) ने 205 अंक प्राप्त किए.
सूची में सबसे नीचे रहे उम्मीदवारों के लिए – डेवी गोयल (AIR 680; CSE 2021) और रिंकू सिंह राही (AIR 683; CSE 2021), दोनों PwBD उम्मीदवारों ने व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) में 110 अंक हासिल किए.
साक्षात्कार में आपके प्रदर्शन के बारे में अनिश्चितता अंत में आपकी किस्मत कैसे बना या बिगाड़ सकती है यह आप भलिभांति समझ सकते हैं. इसलिए हमेशा यह अनुशंसा की जाती है कि आपका लक्ष्य मुख्य परीक्षा (लिखित) में एक शानदार प्रदर्शन होना चाहिए जो अंततः आपके अंतिम परिणाम में मदद करता है.
सबसे अच्छा उदाहरण अवते अमोल शांताराम (AIR 678; CSE 2021) 201 अंक और आर शंकरन (AIR 684; CSE 2021) 193 अंक (दोनों PwBD उम्मीदवारों) द्वारा व्यक्तित्व परीक्षण में शानदार प्रदर्शन ने उन्हें मेरिट-सूची में जगह बनाने में मदद की.