संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2013 के लिए कट ऑफ मार्क्स जारी किये गये हैं. परीक्षा के सभी चरणों प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा (लिखित) और अंतिम कट ऑफ दिये गये हैं.
पिछले वर्ष की भांति, इस बार भी संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2013 के लिए कट ऑफ मार्क्स जारी करे हैं.
इनमें सबसे बड़ा रहस्योद्घाटन प्रारंभिक परीक्षा 2013 में और यहां तक कि मुख्य परीक्षा 2013 में, व्यक्तिगत प्रश्न-पत्रों में कट-ऑफ लागू किया गया है.
चाहे प्रारंभिक परीक्षा हो या मुख्य परीक्षा (लिखित) और या फिर साक्षात्कार परीक्षण, अपनी रणनीति बनाने के लिये अधिकांश उम्मीदवार कट-ऑफ अंक जानने को आतुर रहते हैं.
सिविल सेवा परीक्षा के लिए तैयार करते समय अपने तैयारी की रणनीति बनाने में उन्हें में किसी न किसी तरह मदद तो मिलती ही है साथ ही, यह अर्हक अंक परीक्षा के विभिन्न चरणों में मौजूदा रुझान के बारे एक विचार देते हैं.
निम्न तालिका इय संबंध में पूरी तस्वीर देती है जहाँ परीक्षा के प्रत्येक चरण और वर्ग के लिहाज से कट-ऑफ दिया गया है.
विभिन्न समुदायों के लिए न्यूनतम अर्हक अंक नीचे की तालिका में दिये गये हैं:
सिविल सेवा परीक्षा |
सामान्य |
ओ.बी.सी. |
SC |
ST |
PH-1 |
PH-2 |
PH-3 |
Total |
प्रारम्भिक परीक्षा* |
241 |
222 |
207 |
200 |
199 |
184 |
163 |
400 |
मुख्य परीक्षा# |
564 |
534 |
518 |
510 |
510 |
502 |
410 |
1750 |
सिविल सेवा अंतिम |
775 |
742 |
719 |
707 |
725 |
718 |
613 |
2025 |
इन आंकड़ों को देख कर आश्चर्यजनक प्रवृत्ति उभर कर आई है जो स्पष्ट दर्शाती है कि प्रारंभिक परीक्षा 2013 के लिए कट-ऑफ बहुत बढ़ गई है, जबकि मुख्य परीक्षा 2013 के लिए और सिविल सेवा परीक्षा 2013 अंतिम परिणाम में कट-ऑफ (प्रतिशत के संदर्भ में) थोड़ा नीचे आ गया है.
कट-ऑफ प्रारंभिक परीक्षा 2013
सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2012 की तुलना 2013 की परीक्षा के साथ करने से पता चलता है कि सी.एस.ई. 2012 में 209 के समक्ष प्रारंभिक परीक्षा 2013 के लिए कट-ऑफ एक बड़े उछाल के साथ 241 (सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों में) पर पहुँच गई है.
कट ऑफ मुख्य परीक्षा 2013 (लिखित)
सामान्य श्रेणी के लिए, सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2013 की कट-ऑफ लगभग 32 प्रतिशत रही जहाँ 564 अंक (कुल अंक 1750) कट-ऑफ है.
पिछले वर्ष, सी.एस.ई. 2012 में कट-ऑफ 700 अंक (कुल अंक 2000) थी अर्थात् 35 प्रतिशत.
अंतिम कट ऑफ सिविल सेवा परीक्षा 2013
इस वर्ष, सी.एस.ई. 2013 में 2025 कुल अंकों में से 775 अंक प्राप्त करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को योग्यता सूची में जगह मिली है इसप्रकार सी.एस.ई. 2013 के लिए अंतिम कट-ऑफ 38.3 प्रतिशत पर आ गया है.
सिविल सेवा परीक्षा 2012 में कुल 2300 अंकों में से 936 अंकों का कट-ऑफ था जो यह प्रतिशत 40.7 है.
निष्कर्ष
अधिकांश उम्मीदवारों के लिये प्रारंभिक परीक्षा 2013 अधिक चुनौतीपूर्ण रही और इसका सीधा-सीधा असर हिन्दी माध्यम के उम्मीदवारों के ऊपर दिखा है. मेरा अब भी मानना है कि यदि हिन्दी माध्यम के उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा को गंभीरता से लेते हुए तैयारी करें तो अगले स्तर पर पहुँच अंतिम सफलता की संभावनाओं को और प्रबल कर पायेंगे.
IAS PASSION is all about success in Civil Services Examination. With an eye on coveted Indian Administrative Service aspiring youngsters chase their dreams and give their best to achieve success.
We are passionately working on making their journey uncomplicated and enjoyable and our mission is to dispel the myths and wrong notions that surround this big examination.
It is our continuous endeavor to bring in relevant information and inspiring stories that instill confidence and help you persevere as it is a fierce competition that sometimes requires just sticking to the GOAL.
Read More